फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegation of rape against two minor girl in Gorakhpur

यूपी: दो नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस

Sun, 07 Jul 2019 05:18 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर (गोरखपुर) Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 07 Jul 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
Allegation of rape against two minor girl in Gorakhpur
पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस - फोटो : Social Media

धनघटा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने शनिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कह कर लौटा दिया।  

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसके घर रिश्तेदारी की 13 वर्षीय लड़की आई हुई थी। शनिवार की सुबह वह गांव के बाहर गई हुई थी। उसी समय गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। लड़की ने घर आकर घटना की जानकारी दी तो वे लोग तहरीर लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


दूसरे गांव की पीड़िता के घरवालों का कहना है कि शुक्रवार की शाम को उनकी 14 वर्षीय बेटी अपने खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में पहले से मौजूद गांव निवासी एक युवक उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी रोती बिलखती घर पहुंचकर आपबीती बताई। इस संबंध में एसओ रणधीर मिश्र का कहना है कि दोनों मामले की जांच कराई जा रही है। घटना की सच्चाई जानने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed