फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   'All Out' will monitor border

‘ऑल आउट’ से होगी सरहद की निगरानी

Wed, 18 Nov 2015 12:50 AM IST
गोरखपुर।
गोरखपुर। Updated Wed, 18 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर। अपराधियों को जिले की सरहद

विज्ञापन
में घुसने से रोकने के साथ ही घेराबंदी करने के लिए डीआईजी ने एक प्लान तैयार किया है। आपरेशन ऑल आउटके नाम से इस प्लान के लिए जिले के उन 20 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जिसका इस्तेमाल संतकबीरनगर, आजमगढ़,
विज्ञापन
मऊ, महराजगंज,
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया और कुशीनगर जाने के लिए किया जाता है।

डीआईजी आरके चतुुर्वेदी ने आपरेशन ऑल आउटको नई योजना के तहत शुरू किया है। उन्होंने एसएसपी लव कुमार को जिले के 11 थानाक्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है। पिछले पांच साल में इन क्षेत्रों में सबसे अधिक आपराधिक वारदात हुए हैं। बदमाश इन रास्तों से आसानी से जिले से बाहर निकल गए। इसलिए चौकसी बढ़ाते हुए रोजाना इन स्थानों पर चेकिंग के साथ ही पुलिस पिकेट भी लगाई जाएगी।

इन स्थानों पर चलेगा आपरेशन

बड़हलगंज का पटनहवा घाट, दोहरीघाट, बेलघाट में सोपाई घाट, मरियाघाट, सिकरीगंज में सिकरीगंज पुल, पाकड़घाट, सहजनवां में घघसरा, कैंपियरगंज में फरेंदा बॉर्डर, भौराबारी, पिपराइच में सिधावल तिराहा, जदवापुर, झंगहा में नई बाजार, दोहाबार, चौरीचौरा में मझना नाला, सोनबरसा, गगहा में करहकोल घाट, रकहट, पीपीगंज में अकटहवां पुल, गुलरिहा में जंगल टिकरिया चौराहा, भटहट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed