फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Akhilesh Yadav addressed to public

भाजपा वाले जब भी मुंह खोलते जहर ही उगलते हैं: अखिलेश

Tue, 28 Feb 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 28 Feb 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav addressed to public
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री अ‌खिलेश यादव। - फोटो : Amar Ujala
सपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को सोमवार को गोरखपुर के धुरियापार, कौड़ीराम, सरदारनगर, सहजनवां, जंगल कौड़िया और शहर स्थित चंपा देवी पार्क में हुई सभाओं में मोदी पर जमकर बरसे। कहा कि भाजपा वाले जब भी मुंह खोलते हैं, जहर ही उगलते हैं। बिजली वाले बयान पर पीएम को घेरा। कहा, मोदी गंगा की कसम खाएं कि उनके क्षेत्र वाराणसी में 24 घंटे बिजली मिली या नहीं। बिना नाम लिए महंत आदित्यनाथ पर तंज किया। कहा, बाबा आश्रम के बाहर तारों को छूएं तो जान जाएंगे कि बिजली आ रही या नहीं।
विज्ञापन


अखिलेश बोले, बुआ से सावधान रहना, वह कभी भी भाजपा के साथ रक्षाबंधन मना सकती हैं। कहा, कई पन्नों का भाषण जब मायावती पढ़ती हैं तो लोग बीच सभा में ही सो जाते हैं। जीते जी अपनी मूर्ति बनवाने के बाद अब कह रही हैं कि स्मारक नहीं बनवाएंगी। कहा, सिर्फ एक विज्ञापन की बात की और भाजपा वाले गधे की खूबी गिनाने लगे। हमें गधों की खूबी जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बोले, गठबंधन दिल्ली और लखनऊ के कुनबे नहीं बल्कि दो युवा नेताओं का है। साइकिल की हैंडल पर पंजा लगने से इसकी रफ्तार और बढ़ गई है।
विज्ञापन


कहा कि जो बाहुबली और कटप्पा की बात कर रहे हैं अब उन्हें कौन समझाए कि यह फिल्म नहीं चुनाव है। कहा कि बैंकों की लाइन में खडे़ होने को मजबूर हुई जनता बूथों पर खड़ी होकर नोटबंदी में गई जानों का हिसाब लेगी। इस विषय पर मोदी को बहस की चुनौती भी दी। कहा, मोदी कहते हैं प्रदेश में नकल होती है मगर जब प्रदेश में कहीं परीक्षा ही नहीं हो रही तो नकल कहां हो रही है। नकलची तो प्रधानमंत्री हैं। बताएं, किसकी नकल कर सबसे मंहगा कोट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने एक्सप्रेस वे बनवाया, मोदी बताएं एम्स कब बनवाएंगे
जन सभाओं में अखिलेश यादव ने उपलब्धियां गिनाने के वादे भी किए। कहा, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे बनाकर दिखाया, मोदी बताएं एम्स कब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए मेडिकल कालेज में पांच सौ बेड का अस्पताल बनवाया। दोबारा सरकार बनने पर बंद चीनी मिलों को चलवाने, समाजवादी पेंशन को पांच सौ से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने, शादी योजना के तहत लाभार्थियों को 10 हजार की जगह 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। सरकारी बसों में महिलाओं का किराया आधा करने, उन्हें प्रेशर कुकर, बच्चों को एक किलो मिल्क पाउडर और एक किलो घी देने की बात कहकर उन्हें लुभाने की कोशिश की। कहा, सिर्फ दौड़ पर ही पुलिस भर्ती होगी और बेरोजगार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed