फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Air India decreased the fair for delhi

एयर इंडिया ने भी घटाया दिल्ली का किराया

Tue, 23 Aug 2016 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 23 Aug 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
Air India decreased the fair for delhi
एअर इंड‌िया - फोटो : file photo
जेट लाइट बंद होने के बाद एक और विमान सेवा स्पाइस जेट की चार अक्टूबर से उड़ान शुरू होने से अब दिल्ली का सफर न केवल आसान बल्कि सस्ता भी हो गया है। प्रमोशन के तौर पर स्पाइस जेट के 23 सौ रुपये के टिकट में दिल्ली तक की यात्रा कराने के फैसले के बाद अब एयर इंडिया ने भी अपना किराया करीब 50 फीसदी तक कम कर दिया है। 23 सौ के अलावा कुछ और चार्ज को लेकर स्पाइस जेट का दिल्ली का किराया अक्टूबर में करीब 3,350 रुपये है जबकि एयर इंडिया का किराया 38 सौ से 44 सौ रुपये के बीच है।
विज्ञापन


इसके पहले यानी तीन अक्टूबर को एयर इंडिया का किराया करीब छह हजार से लेकर 71 सौ रुपये के बीच है। चूंकि चार अक्टूबर से ही स्पाइस जेट गोरखपुर से दिल्ली के लिए अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है लिहाजा इसी दिन से एयर इंडिया ने भी अपना किराया कम किया। उधर, दोनों विमान सेवा के सप्ताह में सातों दिन होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। जल्द ही टाटा के विस्तारा और जूम एयरलाइंस की भी गोरखपुर से सेवा शुरू होने वाली है। अगर ये दोनों विमान सेवा भी यहां से शुरू हो जाती हैं तो दिल्ली के साथ ही कोलकाता और मुंबई के लिए भी सफर बेहद आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed