{"_id":"5d1c037c8ebc3e3ce21ddc15","slug":"after-fruits-and-vegetables-nepal-ban-on-indian-canned-milk-and-energy-drinks","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल एवं सब्जी के बाद अब नेपाल में भारतीय डिब्बा बंद दूध और एनर्जी ड्रिंक पर भी प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल एवं सब्जी के बाद अब नेपाल में भारतीय डिब्बा बंद दूध और एनर्जी ड्रिंक पर भी प्रतिबंध
Wed, 03 Jul 2019 06:53 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनौल
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 03 Jul 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सरकार ने भारत से नेपाल में निर्यात होने वाले डिब्बा बंद दूध और एनर्जी ड्रिंक में खतरनाक रसायन होने का दावा करते हुए इसपर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। अब भारत में दूध से बना कोई भी पदार्थ और एनर्जी ड्रिंक्स नेपाल नहीं जाएगा। इसके पहले सब्जी और फलों पर प्रतिबंध लगाया गया था। लैब टेस्ट के बाद ही उसे भंसार में पास किया जा रहा है।
विज्ञापन
भैरहवा कस्टम चीफ कमल भटराई ने बताया कि सोमवार को नेपाल सरकार से पत्र प्राप्त होने के बाद भारत से आने वाले दूध, पेय पदार्थ और एनर्जी ड्रिंक्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डिब्बा बंद दूध और एनर्जी ड्रिंक्स में खतरनाक रसायन और केमिकल की शिकायत आ रही है। अगले आदेश तक इसे भंसार से पास नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
करोड़ों का व्यापार होगा प्रभावित
भारत से नेपाल में दूध और एनर्जी ड्रिंक का सालाना करीब 30 करोड़ का कारोबार है। नेपाल के व्यापारी नगद भुगतान कर इनका आयात करते हैं। इससे भारतीय व्यापारियों को तो दिक्कत होगी ही, नेपाल में सालों से इस व्यापार में पैर जमाए व्यापारियों के कारोबार पर भी असर पड़ेगा। नेपाल के महानगरों में इनकी बड़ी खपत है। भारत में चेन्नई, तमिलनाडु, नोएडा, दिल्ली, गुजरात आदि राज्यों से हर महीने करीब 20 ट्रक दूध एवं पेय पदार्थ नेपाल भेजा जाता है।
विज्ञापन