{"_id":"5dd8d7e98ebc3e54c033ed3b","slug":"advocate-violent-in-harraiya-slapped-lekhpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्रैया में उग्र हुए अधिवक्ता, लेखपाल को जड़ा थप्पड़, बुलाई गई फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्रैया में उग्र हुए अधिवक्ता, लेखपाल को जड़ा थप्पड़, बुलाई गई फोर्स
Sat, 23 Nov 2019 12:33 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ऑफिस के बाहर खड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हर्रैया तहसील में पिछले आठ दिन से अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार चल रहा है। भारी विरोध के बीच शुक्रवार को एसडीएम ने वादों की सुनवाई की। शनिवार को विरोध में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओ ने एसडीएम के पक्ष में नारेबाजी करने पर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने एक लेखपाल को थप्पड़ जड़ दिया। नारेबाजी और मारपीट की घटनाओं को देखते हुए तहसील में भारी तनाव है। जिसे देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रैया ने भारी फोर्स बुला ली है।
विज्ञापन