{"_id":"58a356054f1c1b110dd84872","slug":"administration-will-be-shoot-video-of-condidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावशाली प्रत्याशियों की होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावशाली प्रत्याशियों की होगी वीडियोग्राफी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन वापसी के बाद मैदान में रहने वाले प्रभावशाली प्रत्याशियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने सभी एसएसपी, एसपी को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आईजी ने ऐसे प्रत्याशियों को चिह्नित कर वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया है, जिनका आपराधिक इतिहास हो या फिर धनबल के दम पर क्षेत्र में अशांति पैदा कर सकते हाें। इनके प्रचार अभियान की वीडियोग्राफी होगी।
पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों ने अपने शपथ पत्र में आपराधिक मुकदमे का भी ब्योरा दिया है। मंगलवार को प्रत्याशियों का नामांकन समाप्त होने के साथ ही पुलिस उनके रिकॉर्ड की छानबीन भी करने लगी। आईजी ने शपथ पत्र में दिए गए ब्यौरे के आधार पर प्रत्याशियों का चयन कर उनकी निगरानी का आदेश जारी किया है। प्रत्याशियों के प्रचार की भी वीडियोग्राफी होगी ताकि वह कहीं भी धनबल या बाहुबल से चुनाव को प्रभावित न कर सकें। सुबह घर से निकलने से लेकर शाम को लौटने तक प्रत्याशी की गतिविधि कैमरों में कैद होगी। किसी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर पुलिस कर्मचारी तत्काल अफसरों को सूचित करेंगे और इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए मैदान में उतरे प्रभावशाली लोगों के वीडियोग्राफी कराने का आदेश दे दिया गया है। पुलिस टीम कैमरे के साथ इनके साथ चलेगी और इनकी हर गतिविधि को रिकॉर्ड करेगी। कहीं भी कोई उत्पात करने की कोशिश किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
मोहित अग्रवाल, आईजी