फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Adani group will invest 400 crore for skill development center in Gorakhpur

गोरखपुर में अडानी समूह खोलेगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर

Sat, 07 Apr 2018 01:03 AM IST
राजीव रंजन, अमर उजाला, गोरखपुर।
राजीव रंजन, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 07 Apr 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Adani group will invest 400 crore for skill development center in Gorakhpur
निवेश
लखनऊ में पिछले महीने हुई यूपी इन्वेस्टर समिट में सरकार से करार के बाद अडानी समूह ने पहला निवेश सीएम सिटी गोरखपुर में करने का फैसला किया है। यह समूह 400 करोड़ रुपये का निवेश कर गोरखपुर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलेगा। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 19,300 युवाओं को रोजगार मिलेगा। अडानी समूह ने निवेश का मसौदा बनाकर उद्योग विभाग, गोरखपुर को दे दिया है। दो और उद्योगपतियों ने भी गोरखपुर में निवेश को मंजूरी दी है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल के बाद गोरखपुर में औद्योगिक निवेश का माहौल बदला है। इन्वेस्टर समिट के दौरान देश के कई उद्योगपतियों ने प्रदेश में निवेश के लिए सरकार से करार किया था। इनमें सबसे पहले अडानी समूह आगे आया है। इस समूह ने प्रदेश में 35,400 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया था। पहला निवेश इसने गोरखपुर में करने का निर्णय लिया है। अडानी समूह को जमीन उपलब्ध कराने की कवायद चल रही है। यह काम गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) को करना है। उद्योग विभाग की तरफ से जल्द ही सारी जानकारी गीडा सीईओ को दे दी जाएगी। 
विज्ञापन


लोटस निक्को करेगा 135 करोड़ का निवेश
लोटस निक्को समूह ने भी गोरखपुर में निवेश का प्रस्ताव उद्योग विभाग को दिया है। पर्यटन के क्षेत्र में वह 135 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। पहले चरण में 75 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। इस समूह के पास पैडलेगंज में 22 हजार वर्ग मीटर भूमि है। इस भूमि पर वह आलीशान फाइव स्टार होटल बना सकता है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नूडल्स कंपनी यो यो ने भी निवेश की इच्छा जताई
दुनिया की बड़ी नूडल्स कंपनी यो यो ने भी गोरखपुर में निवेश की इच्छा जताई है। इस कंपनी की फैक्ट्री बिहार और नेपाल में भी है। अब कंपनी ने गोरखपुर को नया ठिकाना बनाने का फैसला किया है। इसका प्रस्ताव कंपनी ने उद्योग विभाग को भेज दिया है।

 
अडानी, लोटस और यो यो कंपनी की तरफ से निवेश का प्रस्ताव आया है। जल्द ही प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर औद्योगिक इकाइयां स्थापित कराने का काम शुरू करा दिया जाएगा। 
- पूजा श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त उद्योग, गोरखपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed