{"_id":"5766b35b4f1c1b272a11c58a","slug":"action-of-rto-on-truck-standing-on-taramandal-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारामंडल रोड के ‘टीपी नगर’ पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारामंडल रोड के ‘टीपी नगर’ पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 19 Jun 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
तारामंडल रोड पर बालू और गिट्टी लदे ट्रक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारामंडल रोड में नो एंट्री के बावजूद खड़े ट्रकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने रविवार को अभियान छेड़ दिया। इस दौरान गिट्टी, मोरंग और बालू लदे चार ट्रकों का चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान तारामंडल के कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन कार्रवाई होने के बाद वे शांत हो गए। ‘अमर उजाला’ ने रविवार के अंक में तारामंडल रोड पर ‘ट्रांसपोर्ट नगर’ बसा देने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
आधी रात के बाद से ही देवरिया बाईपास मोड़ से लेकर पंचमुखी हनुमान मंदिर तक रोजाना बालू-गिट्टी लदे ट्रक खड़े हो जाते थे। पुलिस की शह पर सुबह साढ़े सात से आठ बजे तक यहां मंडी चलती थी और फिर ट्रक माल उतारने के लिए संबंधित ठिकानों के लिए नो एंट्री होने के बावजूद रवाना हो जाते थे। तारामंडल में यह सिलसिला लगभग एक महीने से भी अधिक समय से चल रहा था। मगर अभी तक न तो प्रशासन की इस पर नजर पड़ी और न ही परिवहन और ट्रैफिक महकमे की।
आधी सड़क पर इन ट्रकों के खड़े होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। इससे अब रोजाना जाम भी लगने लगा था। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद रविवार सुबह आरटीओ प्रवर्तन डॉ. एके गुप्ता ने एआरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार जायसवाल के साथ चेकिंग अभियान चलाकर नो एंट्री में खड़े चार ट्रकों का चालान कर दिया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया।