{"_id":"571a28d24f1c1b4a2b8b4651","slug":"action-against-doctors-who-practice-illegaly","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप डॉक्टरों की सीज होगी क्लीनिक, दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप डॉक्टरों की सीज होगी क्लीनिक, दर्ज होगा मुकदमा
शिवम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
हेल्थ्ा क्राइम
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ शासन की सख्ती के बाद स्वास्थ्य महकमे ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को पत्र जारी कर आदेश दिया है कि वे अपने इलाके में झोलाछाप डॉक्टरों की सूची तैयार कराएं और जांच के बाद उनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि इस काम में प्रशासनिक अनुमति लेने के बाद ऐसे डॉक्टरों की क्लीनिक को भी सीज किया जाए। हर महीने की 25 तारीख तक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को जांच और कार्रवाई रिपोर्ट सीएमओ को देनी होगी, जिसे शासन को भेजा जाएगा।
प्रदेश में झोलाछाप डॉक्टरों के कारण बिगड़ रही सेहत की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची तो शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। शासन से पत्र आने के बाद सीएमओ ने सख्ती करते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को पत्र जारी कर कहा है कि अपने-अपने इलाके में जाकर ऐसे डॉक्टरों की जांच करें।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी डिग्री आदि की भी विस्तृत जानकारी लेकर उसे सूचीबद्ध करें और पूरी रिपोर्ट हर महीने की 25 तारीख को सीएमओ दफ्तर भेजें। उन्होंने कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज करने और क्लीनिक को सीज करने की कार्रवाई करनी है। इस काम में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को आदेश दिया गया है। हर महीने की 25 तारीख तक कार्रवाई और जांच की रिपोर्ट भेजनी है। इसमें लापरवाही बरतने वाले प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. रविंद्र कुमार, सीएमओ