{"_id":"5bdcbd9dbdec22695a4beb7f","slug":"acid-attack-on-two-young-women-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में दो युवतियों पर एसिड अटैक, घटना से इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में दो युवतियों पर एसिड अटैक, घटना से इलाके में सनसनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे में शुक्रवार रात करीब नौ बजे दो युवतियों के ऊपर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों के सिर, चेहरे और गले के नीचे का हिस्सा झुलस गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बलरामपुर जिले की ओर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, बिस्कोहर में दो युवतियां सामान लेकर घर की ओर जा रहीं थी।
इसी बीच अज्ञात युवकों ने दोनों के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जलन होने पर शोर मचाते हुए दोनों घर की ओर भागीं। शोर सुनकर मोहल्ले की रमजानी (55) और रसीद (42) पहुंची।
उन्हें देखकर दोनों गले से लिपट गईं। इससे मुहल्ले की दोनों महिलाएं भी मामूली रूप से झुलस गईं। चारों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर एसडीएम त्रिभुवन प्रसाद, एसओ एसओ हरि नरायन दीक्षित, चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।