{"_id":"16fa626b6747cda15f5b539a7bbe19fe","slug":"abvp-protest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका वामपंथियों का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका वामपंथियों का पुतला
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर इकाई और यूनिवर्सिटी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं का एक दल गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर इकट्ठा हुआ। पिछले दिनों जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा आतंकियों की याद में आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या पर विरोध जताया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप वामपंथियों का सांकेतिक पुतला फूंका।
महानगर मंत्री उमेश कुमार सूर्यांश ने कहा जेएनयू इन दिनों देश विरोधी गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उमंग सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक संध्या का आयोजन दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे आयोजनों को अनुमति देकर यूनिवर्सिटी प्रशासन राष्ट्रद्रोहियों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहा है। जब पूरा देश लांस नायक हनुमनथप्पा के जीवन के लिए प्रार्थना कर रहा था तो जेएनयू में आंतकियों को याद किया जा रहा था।
इसे परिषद हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस दौरान योगेश्वर नाथ पांडेय, अनुपम सिंह, धनंजय पांडेय, सूरज, हिमांशु कौशिक, संजीव त्रिपाठी, हिमांशु त्रिपाठी, राहुल कोणार्क, शैलेश गुप्ता, स्वतंत्र, अनुराग आदि मौजूद रहे। उधर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक आयोजन करने वाले सभी को देशद्रोही करार देते हुए सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।