{"_id":"be07afd1395fb650e9b30bee3a73c916","slug":"abhishek-hari-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतरीन खेल दिखाकर अभिषेक चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतरीन खेल दिखाकर अभिषेक चैंपियन
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी की डेलीगेसी के वार्षिक खेलकूद में बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभिषेक हरि कुलदीप को दो सेटों में हराकर चैंपियन बने। डेलीगेसी के बैडमिंटन कोट पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
बालक वर्ग के एकल मुकाबले में अभिषेक हरि ने एकतरफा मुकाबले में कुलदीप को 21-10 और 21-09 से हरा दिया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में अनुज मौर्य ने धनंजय कुमार को 21-15, 21-14 से हराया। युगल मुकाबले में अभिषेक हरि और कैलाश पति पांडेय की जोड़ी ने सूरज कुमार और शिवमूर्ति की जोड़ी को 21-14, 21-17 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता के निर्णायक अमित कुमार यादव, जगतविंदर, अमरनाथ सिंह और भीम प्रकाश रहे।
इस अवसर पर डेलीगेसी के उपाध्यक्ष डॉ. विजय शंकर वर्मा, डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. उदय सिंह, डॉ. सुनीता, डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. विमलेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर मजीठिया भवन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 104 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।