फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   abbot commented on the politics grmai

महंत पर टिप्पणी से सियासत गरमाई

Fri, 29 Jul 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
abbot commented on the politics grmai
हियुवा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस।
सदर सांसद महंत आदित्यनाथ पर पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जहां थवई पुल स्थित पीस पार्टी का कार्यालय घेरकर डॉ. अयूब पर कार्रवाई की मांग वहीं पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। साथ ही एसपी सिटी को तहरीर देकर मंहत आदित्यनाथ और हियुवा के दो कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


हियुवा ने पीस पार्टी का कार्यालय घेरा
गोरखपुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। इसके बाद वे पीस पार्टी का कार्यालय घेरने थवई पुल पहुंच गए। वहां पहले से मौजूद भारी संख्या में पुलिस के जवानों ने कार्यकर्ताओं को रोका तो वे नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर भेजा तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। वहां सभा कर उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 36 घंटे के अंदर डॉ. अयूब पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए हियुवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि महंत आदित्यनाथ के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी करने वाले डॉ. अयूब पूर्वांचल का माहौल खराब कर रहे हैं। महानगर प्रभारी रामभुआल कुशवाहा ने कहा कि जब तक डॉ. अयूब के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे। विरोध प्रदर्शन में ऋषिमोहन वर्मा, राजेश सोनकर, रणंजय सिंह, सौरभ विश्वकर्मा, अजय गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, रतन प्रकाश गौड़, रत्नाकर चतुर्वेदी, अनिल ठाकुर, गोलू सिंह, रिंकू पासवान, मंजीत विश्वकर्मा, संतोष वर्मा, ईश्वर निषाद, अविनाश गुप्ता, रितेश गुप्ता, दीपू कसौधन, संदीप शर्मा, विजय यादव, शेषनाथ चौरसिया, उत्कर्ष बरनवाल, अरुन शर्मा, सूरज गौड़, शिवम पटवा, मनीष पटवा, गौरव गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
गोरखपुर। पीस पार्टी और राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डीएम कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि हियुवा कार्यकर्ता पुलिस के सामने ही पार्टी का कार्यालय फूंकने की धमकी दे रहे हैं लेकिन इसके बाद भी प्रशासन खामोश है। कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव जाफर अली जिप्पू और जिलाध्यक्ष इब्तेदा हुसैन ने कहा कि हिंदु युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह, सौरभ विश्वकर्मा ने उनके दफ्तर में घुसकर कार्यालय फूंकने की धमकी दी। यह सब पुलिस के सामने हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि हियुवा कार्यकताओं ने महासचिव जाफर अली जिप्पू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम मिलन शर्मा और जिला उपाध्यक्ष मोइन इदरिशी को जान से मारने की भी धमकी दी है। पीस पार्टी के पदाधिकारियों ने सदर सांसद महंत आदित्यनाथ, सुनील सिंह और सौरभ विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एसपी सिटी को तहरीर भी दी। प्रदर्शन करने वालों में तारिक आलम, मोइन इदरिशी, इमरान खान, शोएब अहमद, दूधनाथ केवल तथा राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद से रघुराइ निषाद, महेंद्र निषाद, रवींद्र निषाद, कमलेश निषाद, योगेंद्र निषाद आदि शामिल रहे।

डॉ. अयूब का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग
गोरखपुर। भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने डॉ. अयूब की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सोची-समझी साजिश है। पीस पार्टी का अस्तित्व खत्म हो गया है। इसी बहाने वह चर्चा में आना चाह रहे थे। उन्होंने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, पार्षद राजेश जायसवाल ने भी उन पर कार्रवाई की मांग की है, जबकि विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने डॉ. अयूब की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर पुतला फूंका।

पीस पार्टी और हियुवा की रार प्रायोजित: डक्कू
गोरखपुर। सपा नेता जफर अमीन डक्कू ने पीस पार्टी और हियुवा के बीच चल रही रार को प्रायोजित बताया है। उन्होंने कहा कि पीस पार्टी का राजनैतिक वजूद खत्म हो गया था जिससे भाजपा को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा था। अल्पसंख्यकों के वोट के बंटवारे से भाजपा को पूरा लाभ मिलता था। इसी वजह से सुनियोजित साजिश के तहत पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अयूब ने महंत आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी की।


उन्होंने दोनों के मिले होने का दावा करते हुए कहा कि हाल ही में राज्य सभा के चुनाव में इसकी तस्दीक भी हुई है। गुजरात की प्रीति महापात्रा को भाजपा ने चुनाव लड़ाया था और सदर सांसद आदित्यनाथ के ही अनुरोध पर भाजपा विधायक आरएमडी अग्रवाल, फतेह बहादुर सिंह, संगीत सोम आदि विधायकों के साथ डॉ. अयूब ने भी प्रीति का पर्चा दाखिल कराया था। कहा कि आम जनता इस खेल को पूरी तरह समझती है। वो एक-दूसरे को राजनैतिक लाभ पहुंचाने की उनकी मंशा को कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed