{"_id":"57b871124f1c1ba2506ed8b3","slug":"aaditynath-visit-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता से हो रहीं मौतें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता से हो रहीं मौतें’
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 20 Aug 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के इन्सेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण करते महंत आदित्यनाथ।
- फोटो : Mahesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल का अभिशाप बने इंसेफेलाइटिस से हो रही मौतों को लेकर सांसद आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है और कहा है प्रदेश सरकार थोड़ी भी चैतन्य होती तो अब तक इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी रोक लग सकती थी। सांसद ने शुक्रवार को मेडिकल कालेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड एवं एपेडमिक वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के प्रति प्रदेश सरकार की लापरवाही हद दर्जे की है। भारत सरकार से पर्याप्त सहायता मिलने के बाद भी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए स्वच्छता अभियान एवं शुद्ध पेयजल की जो व्यवस्था होनी चाहिए वह दुर्व्यवस्था का शिकार है। साथ ही बीमारी के उपचार के लिए पीएचसी, सीएचसी एवं जिला चिकित्सालयों में कोई व्यवस्था न हो पाना प्रदेश सरकार की भारी लापरवाही का ही परिणाम है।
सासंद ने मेडिकल कालेज में भारत सरकार के सहयोग से निर्मित होने वाले सुपर स्पेशिलियटी ब्लाक स्थल, वायरोलाजी सेंटर के लिए प्रस्थावित स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, धीरेंद्र सिंह बघेल, लालजी सिंह, चंदन विश्वकर्मा, रणजीत सिंह, कपिलपति त्रिपाठी, अजय सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।