फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aadityanath's reaction on winning of party

विकास व राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मिला बहुमत : महंत

Sun, 12 Mar 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 12 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Aadityanath's reaction on winning of party
महंत आ‌दित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
सदर सांसद आदित्यनाथ ने भाजपा को मिले बहुमत को विकास व राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मिला जनादेश बताया है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं से बने माहौल को कार्यकर्ताओं ने अपने पक्ष में करने का कार्य किया, जो पार्टी की भारी जीत में सहायक हुई। इसके लिए नेता और कार्यकर्ता दोनों बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन


विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए महंत ने कहा कि इस जनादेश ने साबित कर दिया कि देश में जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है। चुनाव के दौरान भाजपा को जो कमतर आंक रहे थे, यह परिणाम उनके लिए चौंकाने वाला हो सकता है। हमें पूरा भरोसा था कि भाजपा दो तिहाई से अधिक मत लेकर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन तथा बसपा की नकारात्मक राजनीति का अंत जरूरी था। सुशासन, विकास व राष्ट्रवाद की स्थापना के लिए मतदाताओं ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के आह्वान पर अपना समर्थन दिया। यह ऐतिहासिक विजय केंद्र सरकार की उपलब्धियों, संगठन की कुशल रणनीति के परिणाम स्वरूप सामने आई है। जनता के इस जनादेश का हम सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed