फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a old man drawn in river

बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत, युवक बहा

Mon, 23 Sep 2019 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
a old man drawn in river
नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, युवक बहा
विज्ञापन

गोरखपुर। दो अलग-अलग इलाकों में नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई और एक युवक नहाने के दौरान बह गया। युवक की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम फिलहाल उसे ढूंढ नहीं पाई है। युवक कौन और कहां का था इसकी भी जानकारी नहीं हो सकी है। नदी किनारे के उसके कपड़े व अन्य सामान मिले हैं।

बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार होरी लाल पांडेय (80) मुक्तिपथ स्थित शनि मंदिर के बगल में सरयू नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। वहीं, तिवारीपुर के डोमिनगढ़ में एक युवक नदी में नहाने के लिए कूदा और गहरे पानी में जाने की वजह से बह गया। स्थानीय लोगों ने उसे डूबते देखा तो पुलिस को जानकारी दी। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, काफी देर तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed