फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A family on hunger strike to arrest kidnappers

अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए आमरण अनशन पर बैठा परिवार

Tue, 29 Dec 2015 01:36 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
बहरामपुर के रहने वाले लापता मजदूर को ढूंढने के लिए उसके बच्चों ने डीएम से मदद मांगी है। मां की मौत के बाद परवरिश कर रहा पिता नवंबर माह से लापता है। डीएम आफिस के सामने धरना दे रहे परिवार के लोगों ने कच्ची शराब के धंधेबाज पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बहरामपुर, बाले मियां मैदान के पास रहने वाले लालजी के चार बेटों में सबसे बड़ा सुनील मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। दो साल पहले पत्नी किताबी देवी की मौत होने के बाद चार बेटियों का पालन पोषण खुद करता था। छह नवंबर की सुबह मोहल्ले का रहने वाला कच्ची शराब का धंधेबाज सुनील को बुलाकर ले गया। आरोप है कि बकाया मजदूरी मांगने पर पिटाई कर हत्या कर शव छिपा दिया।
विज्ञापन


सुनील की मां लालमति देवी की तहरीर पर कच्ची शराब के धंधेबाज पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिवार के लोगों का आरोप है कि कच्ची शराब के धंधेबाज की एसओ तिवारीपुर मदद कर रहे हैं। सोमवार की सुबह लालजी पत्नी लालमति के साथ तीनों बेटे और सुनील की चार बेटियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। बेटे का अपहरण करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार के लोग आमरण अनशन पर बैठ गए। लालजी का कहना है कि गुनाहगारों के पकड़े जाने पर ही परिवार के लोग डीएम दफ्तर के सामने से हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed