फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोला के चेयरमैन से रंगदारी मांगी

गोला के चेयरमैन से रंगदारी मांगी

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोला/भर्रोह। नगर पंचायत गोला के चेयरमैन से शातिर चंदन सिंह के नाम पर रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले ने अपना नाम राणा सिंह बताते हुए बाराबंकी जेल में बंद चंदन से मुलाकात करने के साथ ही रुपये पहुंचाने को कहा है। एक माह पहले भी उनके पास धमकी भरा फोन आया था, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी। तीन दिन से लगातार आ रही कॉल से सहमे चेयरमैन ने एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

25 नवंबर की रात आठ बजे चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार के मोबाइल फोन पर कॉल आई। खुद को राणा सिंह बताकर कॉल करने वाले ने रंगदारी मांगने के साथ ही बाराबंकी जेल में बंद चंदन से मुलाकात करने को कहा। उसने 10 दिन का समय दिया और रुपये न मिलने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद गिरधारी के पास लगातार तीन बार कॉल आई लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। बृहस्पतिवार को एसएसपी से मुलाकात करके गिरधारी ने धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एसएसपी को बताया कि 19 अक्टूबर को भी इसी नंबर से उनके पास कॉल आई थी। उस समय वह शांति कमेटी की बैठक के लिए गोला थाने में मौजूद थे। गोला के एसओ ने धमकी देने वाले से बात भी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चेयरमैन को बिहार से फोन किया गया था। एसएसपी आरके भारद्वाज ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को देने के साथ ही गोला के एसओ को केस दर्ज करके चेयरमैन के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed