फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पांच-पांच आदर्श स्कूल तैयार कराएं सभी बीईओ

पांच-पांच आदर्श स्कूल तैयार कराएं सभी बीईओ

Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक विनय पांडेय ने सोमवार को डायट परिसर में मंडल के शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया। कहा कि सभी बीईओ (खंड शिक्षाधिकारी) अपने क्षेत्र के पांच-पांच स्कूलों को आदर्श स्कूल के रूप में तैयार करें तथा नियमित जांच कर रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं है। शिक्षकों को पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि हर ब्लॉक में पांच स्कूलों को आदर्श स्कूल के रूप में तैयार किया जाए ताकि दूसरे स्कूलों के शिक्षकों के लिए यह प्रेरणा का काम करे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई का हाल जानने के लिए नियमित चेकिंग कर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही सभी स्कूलों में समय-समय पर प्रतियोगिता भी कराई जाए। जिससे विद्यार्थियों के अंदर प्रतियोगिता की भावना पैदा हो। सभी बीईओ स्कूलों में जाकर शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को इसके लिए तैयार करें। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक सूर्य नारायण मिश्र, बीएसए कमलाकर पांडेय सहित मंडल के सभी जिलों के बीएसए व बीईओ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed