{"_id":"67-99101","slug":"Gorakhpur-99101-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को गोली मार पत्नी के गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को गोली मार पत्नी के गहने लूटे
Gorakhpur
Updated Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजनी/गोरखपुर। कुंड़नी गांव की पुलिया के पास सोमवार की शाम बाइक सवार दंपति को रोककर बदमाशों ने लूट की कोशिश की। विरोध करने पर पति को गोली मारकर पत्नी के गहने लूट लिए। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
खजनी के कोठा गांव निवासी 23 वर्षीय अंकुर त्रिपाठी सोमवार की सुबह पत्नी चांदनी को डॉक्टर को दिखाने के लिए बाइक से शहर आए थे। शाम सात बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। साढ़े सात बजे के करीब वह कुंड़नी गांव के पास स्थित आमी नदी पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा तान चांदनी के गहने लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से अंकुर के पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद चांदनी का चेन, झुमका, अंगूठी, मंगलसूत्र और अन्य जेवरात लूटकर खजनी की तरफ फरार हो गए। चांदनी के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और अंकुर के घरवालों को भी बताया। गंभीर हाल में अंकुर को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।