फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बच्चों से थाने में पूछताछ पर जवाब तलब

बच्चों से थाने में पूछताछ पर जवाब तलब

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। फन एन लर्न स्कूल मेें बच्ची के साथ हुई घटना का सच जानने में लगी पुलिस टीम के पीड़ित और उसके सहपाठियों को जांच के लिए थाने बुलाए जाने पर बाल आयोग ने आपत्ति की है। इसे बाल अधिकार हनन का मामला मानते हुए आयोग ने जिला प्रशासन से जवाब मांगा है। डीएम ने इस मामले में जांच और रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा एडीएम (सिटी) को सौंपा है।
विज्ञापन

एडीएम (सिटी) बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि बाल आयोग के निर्देश के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। बच्चों को थाने लाए जाने और शिनाख्त परेड की तरह उनके बीच से दोषी की तलाश की कोशिश को लेकर अभी तक किसी अभिभावक ने जिला प्रशासन से शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

इस बीच बृहस्पतिवार को हुए बच्ची के दोबारा मेडिकल की रिपोर्ट शुक्रवार को पुलिस को सौंप दी गई है, जिसमें रेप की पुष्टि न होने की जानकारी दोहराई गई है। दोबारा मेडिकल तीन महिला चिकित्सकों के पैनल ने किया था। शुक्रवार को बच्ची के माता-पिता ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता भी की। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की जांच प्रक्रिया पर अविश्वास जताते हुए इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। बच्ची के पिता ने कहा कि सत्तापक्ष के कुछ नेताओं के दबाव में सच को दबाने की कोशिश की जा रही है, लिहाजा पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता। जांच के नाम पर बच्ची और परिवार को परेशान किया जा रहा है, जबकि घटनास्थल से सबूत मिटाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर फन एन लर्न स्कूल अभिभावक समिति ने शुक्रवार को स्कूल प्रबंधक निहाल अहमद से मुलाकात कर स्कूल खोलने की मांग की। बच्चों की पढ़ाई के हवाले से प्रशासन से भी स्कूल खुलवाने में सहयोग की अपेक्षा जताई। समिति की ओर अजय कुमार, तनवीर अहमद, दरक्शां सिद्दीकी, संतोष, अरविंद आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed