फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डॉक्टरों के कमी की वजह से महिला अस्पताल में संकट

डॉक्टरों के कमी की वजह से महिला अस्पताल में संकट

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे महिला अस्पताल में एडी हेल्थ के फरमान ने मुसीबत बढ़ा दी है। बीते दिनों एडी हेल्थ ने महिला अस्पताल में ड्यूटी कर रहीं हेल्थ पोस्ट की रेगुलर डॉक्टरों को वापस करने के साथ ही संविदा डॉक्टरों की तैनाती कर दी। एडी हेल्थ के आदेश के बाद ही पहले से ही ड्यूटी से इन्कार कर रहीं हेल्थ पोस्ट की डॉक्टरों को सहूलियत मिल गई और वह लौट गईं। अब संविदा के डॉक्टरों ने आने से इन्कार कर दिया। महिला अस्पताल में सिर्फ दो ही डॉक्टर इमरजेंसी सेवा के लिए रह गई हैं। डॉक्टरों की कमी से मरीजों को हो रही मुसीबत को देखते हुए सीएमओ और एसआईसी ने डीजी हेल्थ से वार्ता की। फिलहाल इसका कोई भी हल नहीं निकल सका है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में पहले ही डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों के इलाज में मुसीबत आ रही थी। इसे देखते हुए हेल्थ पोस्ट की 15 डॉक्टरों को दिन की ड्यूटी के लिए तैनात किया गया। इनके आने के बाद से ही महिला अस्पताल की रेगुलर डॉक्टर मनमानी करने लगीं। अस्पताल की दो डॉक्टर तो बिना बताए ही अस्पताल आना बंद कर दीं। हेल्थ पोस्ट के डॉक्टरों ने सीएमओ से मुलाकात कर रात की ड्यूटी और मेडिकल करने से इन्कार कर दिया। हालांकि एडी हेल्थ की सख्ती के बाद वह ड्यूटी कर रही थीं। अब बीते दिनों एडी हेल्थ ने रेगुलर सात डॉक्टरों को हेल्थ पोस्ट पर वापस भेजने का आदेश देते हुए संविदा की 14 डॉक्टरों को महिला अस्पताल में तैनात कर दिया। एडी हेल्थ का आदेश मिलते ही संविदा की डॉक्टर अनुबंध का हवाला देते हुए सीएमओ से मिलीं और महिला अस्पताल में ड्यूटी से इन्कार कर दिया है। सीएमओ के सिफारिश के बाद भी हेल्थ पोस्ट की डॉक्टर महिला अस्पताल में जाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा
महिला अस्पताल की एक और संविदा की दो डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। महिला अस्पताल की डॉ. नीलम सिंह, संविदा डॉ. रोमा गुप्ता और डॉ. शालिनी सिंह ने सरकारी सेवा दे पाने में असमर्थता बताते हुए इस्तीफा दे दिया है। संविदा की डॉक्टरों ने सीएमओ और डॉ. नीलम सिंह ने महिला अस्पताल की एसआईसी को इस्तीफा भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही मिलेंगी तीन डॉक्टर
डॉक्टरों की कमी को देखते हुए शासन स्तर पर वार्ता की गई है। जल्द ही तीन महिला डॉक्टर मिल जाएंगी जिनकी तैनाती महिला अस्पताल में होगी। उसके बाद इस समस्या से राहत मिल जाएगी। एडी हेल्थ डॉ. डीएन त्रिपाठी ने बताया कि पत्र लिखने के साथ ही वार्ता भी किया हूं ताकि जल्द से जल्द डॉक्टर यहां पर ड्यूटी शुरू कर दें।
डॉक्टरों की कमी है किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। सीएमओ और एडी हेल्थ को अस्पताल की स्थिति से अवगत करा दिया गया है। दो ही डॉक्टर अस्पताल में इस वक्त काम कर रही हैं।
-डॉ. सुनीता कुमार, एसआईसी, महिला अस्पताल
डीजी हेल्थ से भी वार्ता की गई है। संविदा की डॉक्टर अनुबंध का हवाला देकर महिला अस्पताल में ड्यूटी को तैयार नहीं हैं और हेल्थ पोस्ट की रेगुलर डॉक्टर एडी हेल्थ के आदेश का हवाला देकर जाने को तैयार नहीं।

-डॉ. रमेश प्रसाद, सीएमओ
संविदा की डॉक्टरों को ड्यूटी करना चाहिए। सीएमओ को पत्र लिखा हूं यदि वह ड्यूटी नहीं कर रही हैं तो उनका वेतन रोक लिया जाए। एक हफ्ते में जो भी ड्यूटी पर नहीं जाएगा, उसका संविदा अनुबंध खत्म करने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
-डॉ. डीएन त्रिपाठी, एडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed