{"_id":"67-97718","slug":"Gorakhpur-97718-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर कारोबारी के जिंदा होने की शिकायत पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेयर कारोबारी के जिंदा होने की शिकायत पर जांच शुरू
Gorakhpur
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। राप्ती नदी में कूदे शेयर बाजार कारोबारी के जिंदा होने की शिकायत एक व्यक्ति ने एसएसपी से की है। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक साल पहले राप्ती नदी पुल पर पुलिस को शेयर कारोबारी का स्कूटर और मोबाइल फोन मिला था।
गगहा, गजपुर के रहने वाले कामेश्वर जायसवाल राजघाट के माया कॉम्पलेक्स में दफ्तर खोलकर शेयर कारोबार करते थे। पुलिस को 6 सितंबर 2013 को तिवारीपुर राप्ती नदी पुल पर कामेश्वर का स्कूटर और मोबाइल फोन मिला था। शव न मिलने पर तिवारीपुर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। कौड़ीराम के रहने वाले दीपक कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कामेश्वर के जिंदा होने की बात बताई है। प्रार्थना पत्र में उसने जुलाई 2014 में कामेश्वर के जमीन बेंचने की बात बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने को कहा है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही सच्चाई का पता चल जाएगा।