{"_id":"67-97717","slug":"Gorakhpur-97717-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पिटाई कर सात हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पिटाई कर सात हजार रुपये लूटे
Gorakhpur
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार के तरकुलानी में मंगलवार की दोपहर युवक की पिटाई कर बदमाशों ने सात हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
झंगहा के बड़हरा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय जोधन मंगलवार को बाइक से खोराबार के ढोलबजवा स्थित ससुराल जा रहा था। दोपहर एक बजे तरकुलानी के पास बाइक सवार युवकों ने रोककर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावर जोधन की जेब में रखे सात हजार रुपये भी छीन ले गए। जोधन ने पुलिस को बताया कि बसंत पंचमी के दिन गौरबरसाइत गांव के कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। रंजिश में उन्होंने पिटाई कर रुपये लूटे हैं। एसओ खोराबार अनिल सिंह यादव ने बताया कि छानबीन में मारपीट का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश चल रही है।