फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सिकरीगंज में महिला से लूट

सिकरीगंज में महिला से लूट

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकरीगंज। बैंक से लौट रही महिला के रुपये बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिए। घटना महिला के घर से 100 मीटर पहले स्थित मंदिर के पास हुई। सिकरीगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उसरैन गांव की रहने वाली 50 वर्षीय सरस्वती का एसबीआई की सिकरीगंज शाखा में खाता है। मंगलवार की सुबह 11 बजे बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर सरस्वती घर आ रही थी रुपये झोले में रखे हुए थे। टेंपो से गांव के सामने उतरने के बाद वह पैदल ही घर की तरफ बढ़ रही थी। रास्ते में डीह बाबा स्थान के पास घर से 100 मीटर पहले गांव की ओर से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनका झोला छीन लिया और सिकरीगंज की तरफ फरार हो गए। गांववालों की मदद से सरस्वती ने घटना की सूचना सिकरीगंज पुलिस को दी। उसने बताया कि झोले में 10 हजार रुपये, बैंक का पासबुक और फल था। लुधियाना में रहने वाले बेटे संजय ने उसकी बहन से पांच रुपये उधार लिए थे उसे रुपये वापस करने के साथ ही गेहूं की बुआई के लिए खाते में रुपया भेजा था। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed