फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हेपेटाइटिस जांच के नाम पर ठगे जा रहे मरीज

हेपेटाइटिस जांच के नाम पर ठगे जा रहे मरीज

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। हेपेटाइटिस सी की जांच में इस्तेमाल होने वाली किट जिला अस्पताल में दस दिन से खत्म है। इसका फायदा वहां की पैथॉलजी में सक्रिय दलाल उठा रहे हैं। वे मरीजों से दो से चार सौ रुपये लेकर अस्पताल की पर्ची पर जांच रिपोर्ट बनाकर दे रहे हैं। इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ, जब एक महिला ऐसी ही जांच रिपोर्ट लेकर एसआईसी के पास पहुंच गई। उसने बताया कि जांच अस्पताल की पैथॉलजी में ही हुई है।
विज्ञापन

महावीर छपरा की शशिकला का ऑपरेशन होना है। जिसके पहले उन्हें कुछ जरूरी जांच कराने को कहा गया। जिला अस्पताल की पैथॉलजी में अन्य जांचें तो हो गईं लेकिन हेपेटाइटिस सी की जांच के लिए वहां मौजूद एक व्यक्ति ने 250 रुपये की मांग की। शशिकला ने रुपये देकर जांच करा ली और रसीद मांगा तो देने से इन्कार कर दिया गया। जांच रिपोर्ट लेकर वह एसआईसी के पास पहुंचीं। क्योंकि एसआईसी एनेस्थीसिया विशेषज्ञ हैं इस कारण उनको भी रिपोर्ट लगानी थी। एसआईसी ने हेपेटाइटिस सी की जांच रिपोर्ट अस्पताल की पर्ची पर लिखी देखी, जबकि अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की जांच किट नहीं है। उन्होंने शशिकला से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल से ही जांच कराई है। रसीद के बारे में पूछने पर कहा कि मांगने पर भी नहीं दी गई। इस पर एसआईसी ने शशिकला से जांच करने वाले से रसीद मांग कर लाने को कहा और उनके साथ एक कर्मचारी भी भेजा लेकिन दलाल नहीं मिला। इस दौरान एसआईसी के सामने दो और मरीज ऐसी ही रिपोर्ट लेकर पहुंचे। एसआईसी डॉ. एचआर यादव का कहना है कि इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। जांच कराई जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

00
जांच की प्रमाणिकता पर सवाल
गोरखपुर। कुछ मरीजों ने बताया कि उनके ब्लड का सैंपल लिए बिना ही निगेटिव जांच रिपोर्ट दे दी गई। अभी कुछ दिनों पहले ऐसी ही एक गलत रिपोर्ट के कारण हेपेटाइटिस बी पॉजीटिव मरीज का ऑपरेशन कर दिया गया था, वह भी बिना सावधानी बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed