फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रीमियम बन सकती हैं विकल्प

प्रीमियम बन सकती हैं विकल्प

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। त्योहारों के चलते ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ हो रही है। इसकी वजह से दिवाली और छठ के बाद लौटने वाले यात्रियों का सफर बेहद मुश्किल हो गया है। रेग्युलर के अलावा स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें खाली नहीं बची हैं। ऐसे में यात्री प्रीमियम ट्रेनों का विकल्प चुन सकते हैं। इन ट्रेनों का किराया तो ज्यादा है लेकिन सीट मिल सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भीड़ अधिक हो रही है। बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में खड़े होने की जगह पाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। दिवाली के बाद लौटने और छठ में घर आने वाले यात्रियों की भारी भीड़ होने के चलते लोग ट्रेनों में शौचालय के पास बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। गोरखपुर से आनंद विहार के बीच 27 व 29 अक्टूबर तथा पांच नवंबर को प्रीमियम ट्रेनों की सभी क्लास की बोगियों में सीटें खाली हैं। इसी तरह गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में एसी 2 व स्लीपर क्लास में सीटें उपलब्ध हैं। इन सीटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। टिकट बुक कराने में विलंब करने पर यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ेगा। लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक जेपी सिंह ने बताया कि प्रीमियम ट्रेनों को विकल्प के रूप में यात्री चुनकर सफर आरामदायक बना सकते हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर आनंद विहार प्रीमियम (खाली सीटें)
तारीख एसी 2 एसी 3 स्लीपर
27 अक्टूबर 22 आरएसी 12 आरएसी 94
29 अक्टूबर 37 89 493
05 नवंबर 38 104 658
0
गोरखपुर- एलटीटी प्रीमियम (खाली सीटें)
तारीख एसी 2 एसी 3 स्लीपर
28 अक्टूबर 31 -- 51
04 नवंबर 69 -- 635
0
गोरखपुर- ऊधमपुर प्रीमियम (खाली सीटें)
तारीख एसी 2 एसी 3 स्लीपर
31 अक्टूबर 40 87 491
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed