फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   टैंकर की टक्कर से मां-बेटे की मौत

टैंकर की टक्कर से मां-बेटे की मौत

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
परतावल। भटहट मंगलपुर मार्ग पर राजपुर चौराहे के पास शुक्रवार की शाम करीब छह बजे टैंकर के पहिए के नीचे दबने से बाइक सवार मां और नवजात बेटे की मौत हो गई। घटना में घायल बाइक चला रहे युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामपुर, तारामंडल, खोराबार गोरखपुर निवासी जंगबहादुर की पत्नी रीना (25) कुछ दिनों से अपने मायके गोरखपुर जिला के गुलरिहा थाना के हरपुर गांव में रह रही थी। छह दिन पहले उसने भटहट स्थित एक अस्पताल में एक बच्चे का जन्म दिया। प्रसव के बाद डॉक्टर ने छह दिन बाद स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुलाया था। रीना शुक्रवार को अपने छह दिन के पुत्र को लेकर अपने देवर अमित के साथ बाइक पर बैठकर भटहट डॉक्टर के पास दिखाने गई थी। इलाज कराने के बाद शाम को करीब छह बजे वह अपने देवर के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी। श्यामदेउरवा क्षेत्र के भटहट-मंगलपुर मार्ग पर राजपुर चौराहे के पास एक तेल भरे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग बाइक से गिर गए। इसमें टैंकर का पहिया रीना और उसके बेटे के ऊपर चढ़ गया। इससे इन दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना में घायल रीना के देवर अमित का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। टैंकर चालक फरार है। इस मामले में रीना के पति जंगबहादुर की तहरीर पर श्यामदेउरवा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष शिववचन यादव का कहना है कि शुक्रवार की रात को मृतक के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed