{"_id":"67-97536","slug":"Gorakhpur-97536-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतना कूड़ा निकला कि कम पड़ गए संसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतना कूड़ा निकला कि कम पड़ गए संसाधन
Gorakhpur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीपावली के दिन शहर में इतना कूड़ा निकला कि निस्तारित करने में नगर निगम के संसाधन कम पड़ गए। दीपावली के दिन निकले कूड़े को शनिवार तक सही ढंग से निस्तारित नहीं किया जा सका।
सामान्य तौर पर शहर में प्रतिदिन 560 मीट्रिक टन से ज्यादा कूड़ा निकलता है। इसको निस्तारित करने के लिए कूड़ा उठाने से लेकर लोड करके निस्तारण के लिए 87 गाड़ियों की व्यवस्था हैं लेकिन दीपावली के दिन तक शहर में सामान्य तौर पर निकलने वाले कूड़े की तुलना में दोगुने से ज्यादा कूड़ा निकला। नगर निगम वर्तमान संसाधनों से इतने कूड़े का निस्तारण सही ढंग से नहीं कर सका। इसकी वजह से कॉलोनियों में कई स्थानों पर कूड़ा नहीं उठाया जा सका। वहीं कूड़ा उठाने के बाद पड़ाव में रखे कूड़े को भी शनिवार तक नहीं उठाया जा सका। मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता ने बताया कि शहर के तमाम मुख्य मार्ग पर कूड़ा हटाया गया था। कुछ कूड़ा पड़ाव केंद्रों से नहीं उठाया जा सका था, उसे शनिवार को निस्तारित करा दिया गया।