{"_id":"67-97534","slug":"Gorakhpur-97534-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगहा में छात्रा से पड़ोसी ने किया रेप, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगहा में छात्रा से पड़ोसी ने किया रेप, गिरफ्तार
Gorakhpur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर/हाटा। गगहा क्षेत्र में आठ वर्षीय छात्रा के साथ पड़ोसी ने रेप किया। दिवाली की रात प्रसाद देने के बहाने आरोपी छात्रा को अपने साथ ले गया था। एक घंटे बाद घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो वह गांव के बाहर खाली मकान में मिली। पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित कक्षा चार की छात्रा है। दिवाली की रात करीब आठ बजे वह घर बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले संदीप उर्फ सोनू उसके घर पहुंचा और परिवार वालों के पैर छूने के बाद छात्रा को प्रसाद देने की बात कह साथ घर ले गया। एक घंटे बाद छात्रा के घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो वह गांव के बाहर एक खाली मकान में मिली। पिता और भाई के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। अचेत हाल में पीड़ित को घर लाने के बाद पिता ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। गगहा पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी पर रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।