{"_id":"67-97471","slug":"Gorakhpur-97471-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से गार्ड की मौत
Gorakhpur
Updated Fri, 24 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेन की चपेट में आने से गार्ड की मौत हो गई। बुधवार की रात छावनी रेलवे स्टेशन के पास उनकी लाश मिली। जेब में मिले कागजात से पहचान कर जीआरपी ने सूचना घरवालों को देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिहार, गोपालगंज के फुलवरिया निवासी 30 वर्षीय अशोक मिश्रा पूर्वोत्तर रेलवे में गार्ड थे। उनके परिवार नंदानगर के सैनिककुंज में रहता है। अशोक मुज्जफरपुर में ट्रेनिंग कर रहे थे। बुधवार की रात वह ट्रेन से घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे छावनी स्टेशन के लाइन नंबर पांच पर अज्ञात व्यक्ति की लाश देख स्टेशन मास्टर ने सूचना जीआरपी थाने में दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों जेब में मिले कागजात से उनकी शिनाख्त कर सूचना अशोक की पत्नी कमला को दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि अशोक दिवाली मनाने घर आ रहे थे।
विज्ञापन