{"_id":"67-97467","slug":"Gorakhpur-97467-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में कूदकर जलती हुई महिला ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में कूदकर जलती हुई महिला ने बचाई जान
Gorakhpur
Updated Fri, 24 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा के परसिया गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर आग लगने के बाद महिला जलते हुए सड़क पर 200 मीटर तक दौड़ी। सड़क किनारे स्थित नाली में कूदकर उसने जान बचाई। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
परसिया गांव का रहने वाला हरीराम शराब पीने आदी है। कुछ दिन पहले उसने जमीन बेंची थी। रुपये उसकी पत्नी रीता ने अपने पास रखा था। बृहस्पतिवार की सुबह शराब पीने के लिए हरीराम पत्नी से रुपये मांग रहा था। मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोपहर करीब दो बजे रहस्यमय हाल में रीता के शरीर पर आग लग गई। लपटों से घिरने के बाद कमरे से निकल 200 मीटर तक सड़क पर वह दौड़ती रही। सड़क किनारे स्थित नाली में कूद उसने जान बचाई। गंभीर हाल में गांव के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।