फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धनतेरस पर आज सुबह से ही खरीदारी का मुहूर्त

धनतेरस पर आज सुबह से ही खरीदारी का मुहूर्त

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। धनतेरस के दिन धातु के बर्तन एवं सोने चांदी के सिक्के खरीदने की विशेष मान्यता है। इस लिहाज से बाजार भी तैयार है। इसकी झलक सोमवार को दिन भर बाजार में भीड़ के तौर पर दिखी।
विज्ञापन

पंडित शरद चंद्र मिश्र बताते हैं कि मंगलवार को सूर्योदय के बाद धनतेरस लग रहा है। इस दिन लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदना शुभ होता है। लक्ष्मी पूजन करने वाली समितियां सूर्यास्त के बाद घट स्थापना से पूजन की शुरुआत करेंगी। इसके बाद बुधवार को छोटी दीपावली और गुुरुवार को दीपावली है। गुरुवार सूर्योदय 6.21 बजे होगा। इस दिन अमावस्या तिथि का मान 51 दंड 42 कला अर्थात रात्रि तीन बजकर दो मिनट तक है। दिन में 3.59 के पश्चात तुला राशि लग जाएगी। दीपावली के लिए तुला राशि स्थित चंद्रमा अत्यंत शुभ फलदायक माना गया है। इस वर्ष चर योग का महाअवदायिक योग है। गुरुवार को दीपावली होने के कारण बौद्घिक जगत से जुड़े व्यक्तियों के लिए अत्यंत उत्तम होगा।
विज्ञापन

0000

मैजिक लाइट कर रही आकर्षित
गोरखपुर। बाजार में लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह की झालर और लाइटें हैं। व्यापारी धनमन मिश्र ने बताया कि इस बार बाजार में मैजिक लाइट की काफी मांग है। इस लाइट को रिमोट से चलाते हैं। रिमोट दबाते ही चटाई की तरह इससे रोशनी और आवाज निकलती है। राकेट लाइट भी इसी तरह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह लाइट जमीन से बीस फीट ऊपर जाती है और फिर वापस उसी जगह लौट आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed