{"_id":"67-97316","slug":"Gorakhpur-97316-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भी लगेगा वोटर कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भी लगेगा वोटर कैंप
Gorakhpur
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समेत सभी कॉलेजों में भी मतदाता कैंप लगाए जाएंगे। सोमवार को इसकी शुरुआत सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज से हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस कैंप का उद्घाटन किया। यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रशासन को अपने यहां कैंप लगाने के लिए कहा गया है। प्रशासन इन सभी कैंप पर वोटर आवेदन पत्र मुहैया कराएगा। शैक्षणिक संस्थान वोटर बनने के इच्छुक विद्यार्थियों से आवेदन पत्र भरवाकर उसे प्रशासन को मुहैया कराएंगे।
निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को ज्यादा से ज्यादा युवाओं को वोटर बनाने का निर्देश दिया है। 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलने वाले मतदाता अभियान के दौरान एक जनवरी 2015 को 18 साल पूरा करने वाले युवा भी वोटर बन सकते हैं। प्रशासन ने यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों को अपने विद्यार्थियों को वोटर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की है।
बता दें कि अभियान के दौरान वोटर बनने के अलावा मतदाता सूची की गड़बड़ियां भी दुरुस्त कराई जा सकती हैं। पांच जनवरी को नई मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।