फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पर्स लुटेरों ने किया कई घटनाओं का खुलासा

पर्स लुटेरों ने किया कई घटनाओं का खुलासा

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बेतियाहाता में रिक्शे से जा रही युवती से पर्स लूटने की घटना को अंजाम देने वाले छात्रों ने पुलिस की पकड़ में आने के बाद कई घटनाओं का खुलासा किया है। 12 अक्टूबर को पर्स लूटने से पहले भी यह छात्र तीन और लूट को अंजाम दे चुके हैं। एसपी सिटी ने पुलिस लाइंस में सभी मामलों का खुलासा किया। युवती से पर्स लूटने के मामले में पकड़े गए एक छात्र का नाम आकाशवीर चौधरी है, जो कि हरसेवकपुर जागृति नगर खजांची गुलरिहा का निवासी है जबकि दूसरे का नाम ज्वाय फ्रेंकलीन है, जो कि पश्चिमी बदमशारतपुर शाहपुर का निवासी है। दोनों के पास से पुलिस ने एक चेन एवं 16 हजार रुपये नगद बरामद किया है। इनके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। आकाशवीर के पिता बस मालिक है तो ज्वाय फ्रेंकलीन के पिता ड्राइवर हैं। जेब खर्च चलाने के लिए दोनो सुनसान स्थान पर अकेले आने-जाने वाली महिलाओं का पर्स लूटते थे। पूछताछ में इन्होंने कई लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात कैंट पुलिस को बताई है।
विज्ञापन

इन घटनाओं का हुआ खुलासा
12 अक्टूबर को टेलीफोन कॉलोनी में बैग लूट।
06 सितंबर को विष्णु मंदिर पास चेन स्नेचिंग।
11 जून को कचहरी बस स्टैंड पर परिचालक से बैग लूट।
31 मार्च को प्रेमचंद पार्क पर गहने से भरा पर्स छीना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed