{"_id":"67-97126","slug":"Gorakhpur-97126-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन हॉल में ही प्रैक्टिस करेंगे रेलवे के पहलवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन हॉल में ही प्रैक्टिस करेंगे रेलवे के पहलवान
Gorakhpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के पहलवानों के प्रैक्टिस का मामला लगभग सुलझा लिया गया है। पहलवान सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में प्रैक्टिस करेंगे, लेकिन उनके प्रैक्टिस करने के समय में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही पहलवान हर रोज मैट बिछाएंगे और प्रैक्टिस करने के बाद उसे हटा लेंगे। जिससे बैडमिंटन के खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन एक से तीन नवंबर तक होना है। प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे की कुश्ती टीम भी शिरकत करेगी। दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे के पहलवानों ने एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। इस प्रतियोगिता की तैयारी भी पहलवानों ने बैडमिंटन हॉल में ही की थी। इस हॉल में दो कोर्ट हैं। एक पर कुश्ती के लिए मैट बिछाया गया था जबकि दूसरे पर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे। बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मैट को लेकर नरसा (एनई रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन) सचिव के पास आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके बाद नरसा सचिव ने बैडमिंटन हॉल मेें पहलवानों को प्रैक्टिस न करने का निर्देश दिया। जिससे पहलवान प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे थे, लेकिन रेलवे कुश्ती संघ के सचिव ने पहलवानों के प्रैक्टिस के समय में बदलाव कर समस्या को सुलझा लिया। पहलवान अब सुबह नौ बजे के बाद बैडमिंटन हॉल में मैट बिछाकर अभ्यास करेंगे। अभ्यास के बाद पहलवान मैट को हटाकर किनारे रख देंगे।
प्रैक्टिस का समय सुबह नौ बजे के बाद निर्धारित किया गया है। शनिवार से पहलवान इसी समय पर प्रैक्टिस करेंगे। इससे बैडमिंटन खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
जीएन सिंह, सचिव, रेलवे कुश्ती संघ