{"_id":"67-97112","slug":"Gorakhpur-97112-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुसूदन अध्यक्ष, जितेंद्र मंत्री चुने गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुसूदन अध्यक्ष, जितेंद्र मंत्री चुने गए
Gorakhpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में मधुसूदन त्रिपाठी अध्यक्ष और जितेंद्र धर दुबे मंत्री चुने गए। कुल 2344 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर नौ प्रत्याशी और मंत्री पद पर कुल पांच प्रत्याशी थे। मधुसूदन त्रिपाठी ने जहां निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेश कुमार शुक्ला को 638 मतों से शिकस्त दी वहीं मंत्री पद के लिए जितेंद्र धर दुबे ने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रियानंद सिंह को 268 मतों से हराया। अध्यक्ष पद पर 13 मत तथा मंत्री पद के लिए 31 मत सादा पाया गया।
शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दिन भर प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने पक्ष में प्रचार और नारेबाजी करते रहे। एल्डर्स कमेटी की चुनाव व्यवस्था को सभी ने सराहा। मतदाताओं को मतदान के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ी। शेष 21 पदों की मतगणना शनिवार को सुबह दस बजे से होगी। सिविल कोर्ट में नियमित विधि व्यवसाय करने वाले अधिवक्ताओं के अतिरिक्त वे लोग भी काफी संख्या में मतदाता थे जो नियमित विधि व्यवसाय नहीं करते हैं। दिन भर परिसर में इन बाहरियों द्वारा समीकरण बिगाड़ने की चर्चा चलती रही। मतदान करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय, एमएलसी देवेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी केपी सिंह, बसपा नेता अशोक श्रीवास्तव, संजय पांडेय, सपा नेता राधेश्याम सिंह, सांसद प्रतिनिधि विष्णु शंकर श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
अध्यक्ष पद के लिए वोट मिले
मधुसूदन त्रिपाठी 1057 मत
सुरेश कुमार शुक्ला 419 मत
वीरेंद्र शाही 351 मत
बलवंत शाही 167 मत
मनोज कुमार पांडेय 117 मत
रवि प्रकाश शुक्ला 108 मत
उमापति उपाध्याय 71 मत
पंकज कुमार खरे 30 मत
विपिन बिहारी तिवारी 11 मत
मंत्री पद के लिए वोट मिले
जितेंद्र धर दुबे 1054 मत
प्रिया नंद सिंह 786 मत
अनुराग दुबे 278 मत
अजय कुमार शुक्ल 150 मत
जयप्रकाश सिंह 45 मत
अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम करूंगा
अधिवक्ताओं के हितों के लिए जो भी संभव होगा करूंगा। किसी दुर्घटना में मृत अधिवक्ता के परिवार वालों को 50 हजार रुपये और घायलों को यथोचित सहायता दी जाएगी। बार बेंच में समन्वय स्थापित किया जाएगा। पुस्तकालय सुदृढ़ होगा, अधिवक्ता मजबूत होगा। इसके पहले भी काम किया है और अब भी करूंगा।
विज्ञापन
-मधुसूदन त्रिपाठी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष
अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए लड़ूंगा
अधिवक्ताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ूंगा। हमेशा से अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई लड़ता आया हूं, आगे भी जहां अधिवक्ता हित की बात होगी, वहां खड़ा रहूंगा। बार बेंच के बीच संबंध मधुर होगा, एसोसिएशन का विकास होगा। जूनियर अधिवक्ताओं का भी ध्यान दिया जाएगा। अधिवक्ता कल्याण के लिए जो संभव होगा वह करूंगा।
-जितेंद्र धर दुबे, नवनिर्वाचित मंत्री