फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सामान्य से नीचे पहुंचा रात का तापमान

सामान्य से नीचे पहुंचा रात का तापमान

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन की अपेक्षा रात के तापमान में तेजी से बदलाव आया है। यही वजह है कि सूरज डूबते ही ठंड बढ़ जाती है और देर रात को गर्म चादर की जरूरत महसूस होती है। मौसम में इस बदलाव के पीछे सर्दी की सामान्य दस्तक के साथ ही विगत दिनों तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बरसात भी है। मौसम वैज्ञानिक शफीक अहमद के अनुसार दिन छोटे होने के कारण सूर्य रेडियेशन कम हो रहा है। साथ ही बरसात के कारण धरती में गर्मी कम हो गई है, जिसके कारण रात का तापमान कम हो गया है।
विज्ञापन

शफीक अहमद के मुताबिक रात का तापमान सामान्य से कुछ कम रह रहा है। बीती रात तापमान 14 डिग्री के आसपास था और आने वाले दिनों में इसके और कम होने का क्रम जारी रहेगा, जिससे रात को गर्म कपड़ों और चादर की जरूरत महसूस हो रही है। उन्होंने कहा की अभी कोहरे की संभावना नहीं है, क्योंकि अभी वातावरण में नमी नहीं है। इस समय सुबह और शाम को ही ठंड का एहसास होगा, जबकि दिन में तापमान सामान्य रहेगा। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन सूरज की गर्र्मी बढ़ी तो शुक्रवार को दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मगर रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया। इस बदलते मौसम में डाक्टरों ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरपी त्रिपाठी ने बताया कि इस बदलने मौसम की वजह से वायरल इनफेक्शन तेजी से बढ़ा है। इस स्थित में
सर्दी, जुकाम, उल्टी, दस्त, खूनी पेचिस के रोगी बढ़े है। वहीं पुराने अस्थमा रोगी, जोड़ों में दर्द की शिकायतें बदलते मौसम की वजह से बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थित में लोग अपनी दिनचर्या को नियमित रखें, सुबह और रात आठ बजे के बाद सिर को ढक ही निकलें, सरसों के तेल की मालिश फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed