{"_id":"67-97049","slug":"Gorakhpur-97049-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे शहर में आज 10 से 5 नहीं रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे शहर में आज 10 से 5 नहीं रहेगी बिजली
Gorakhpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शुक्रवार को शहर में विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार और मरम्मत के कार्यों के कारण 10 से 5 बजे तक पूरे आठ घंटे आधे शहर में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। रुस्तमपुर, बक्शीपुर और उनवल फीडर से जुड़े इलाके बक्शीपुर, मियॉ बाजार, नाखास चौक, इस्माइलपुर, घासीकटरा, निजामपुर, रहमतनगर, दीवानबाजार तथा रुस्तमपुर से जुड़े हुए इलाके रुस्तमपुर, बड़गो, आजाद चौक, शिवपुर कॉलोनी, मानसपुरम कॉलोनी आदि में बिजली सप्लाई नहीं रहेगी।
विभाग के अधिकारी के मुताबिक तूफान से क्षतिग्रस्त लाइनों और जर्जर पोलों को बदलने का काम शुक्रवार को पूरे दिन चलेगा। जिस कारण शट डाउन लेना मजबूरी है। विद्युत सप्लाई न होने से कई मोहल्लों में पीने के पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। लाइन में मरम्मत का असर दाउदपुर व बेतियाहाता इलाके में भी रहेगा। उधर उनवल फीडर से जुड़े इलाके भी पूरी तरह से प्रभावित रहेंगे।
कई इलाकों में गुल रही बिजली
गोरखपुर। शिवाजीनगर में 250 केवी का ट्रांसफार्मर चल जाने की वजह से सुबह 9 बजे से रात 8.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। पूरे दिन बिजली न होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बिजली की वजह से पीने के पानी की सप्लाई भी बाधित रही। उधर तारामंडल व शक्तिपुर इलाके में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक हाईटेंशन तार बदले जाने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
कम्प्यूटर से डाटा उड़ाते समय युवक पकड़ाया
गोरखपुर। टाउनहॉल उपकेंद्र पर सुबह चोरी से घुसकर डाटा उड़ा रहे एक युवक को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। युवक की पिटाई करने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। वह पहले विभाग में संविदा कर्मचारी था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे अचानक एक कर्मचारी कंप्यूटर रूम तक घुस गया। बताया जा रहा है कि कंप्यूटर से वह कई आवश्यक डाटा को उड़ा दिया। तभी कुछ कर्मचारी वहां पहुंच गए और मारने लगे। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले उसे कर दिया गया है। युवक की पहचान राप्तीनगर के संदीप के रूप में हुई है।