फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दस साल की बारिश का रिकॉर्ड टूटा

दस साल की बारिश का रिकॉर्ड टूटा

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। समुद्री तूफान का असर कुछ ऐसा हुआ कि मंगलवार को हुई बरसात से पिछले दस साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग ने सोमवार की शाम से लेकर मंगलवार की शाम तक 141.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। इतनी बारिश विगत दस वर्षों में किसी भी अक्टूबर महीने में नहीं हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले दस सालों के दौरान अधिक बारिश हमेशा 10 अक्टूबर के बाद ही हुई है। इसके पहले गोरखपुर जिले में 24 घंटे दौरान सबसे अधिक बारिश पिछले साल 15 अक्टूबर को 97.1 मिलीमीटर हुई थी। जबकि 2007 में 16 अक्टूबर को 42.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। गोरखपुर और बस्ती मंडल की बात करें तो पिछले तीन दिनों में गोरखपुर और बस्ती मंडल में सबसे अधिक बारिश महराजगंज में 182 मिलीमीटर हुई है। दूसरे नंबर पर गोरखपुर है। यहां 157.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे कम बारिश पड़रौना में हुई है। यहां तीन दिनों में सिर्फ 19 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। जबकि देवरिया में 50 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन

नेपाल की ओर खिसक कम दबाव का क्षेत्र
जलवायु विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था, जो बुधवार की सुबह उत्तर दिशा में खिसक गया है। इसके चलते नेपाल के सीमावर्ती इलाकों और नेपाल में बारिश का अनुमान है। गोरखपुर और आसपास जिले में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है। इसके चलते सुबह और रात में ठंड महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों में मंडल में हुई बारिश
तारीख गोरखपुर महराजगंज पडरौना देवरिया खलीलाबाद बस्ती सिद्धार्थनगर
12 4.2 0.0 2.0 0.0 2.0 0.0 0.0
13 38.0 34.0 2.0 32.0 47.0 75.6 34.0
14 115.0 148.0 15.0 18.5 84.0 47.2 94.0

नोट : बारिश का आंकड़ा सुबह 8.30 बजे से दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे तक का है।

अक्टूबर में 24 घंटे में अधिकतम बारिश
वर्ष बारिश
2004 00.0
2005 56.2
2006 09.0
2007 42.0
2008 24.8
2009 42.8
2010 14.8
2011 00.0
2012 08.4
2013 97.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed