फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मंडलीय कारागार में है 1105 अंडर ट्रायल बंदी

मंडलीय कारागार में है 1105 अंडर ट्रायल बंदी

Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जेलों में बंद अंडर ट्रायल (विचाराधीन) बंदियों को जमानत देने का सुप्रीम कोर्ट से निर्देश मिलने के बाद जेल में हलचल बढ़ गई है। शासन से विचाराधीन कैदियों की सूची मांगने के बाद जेल अधीक्षक ने कुल सजा का आधा समय जेल में बिता चुके कैदियों का विवरण जुटाना शुरू कर दिया है। मंडलीय कारागार गोरखपुर में 1105 विचाराधीन कैदी हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में कारागार में पुरुष-महिला समेत कुल 1380 बंदी हैं । इनमें 275 सजायाफ्ता हैं। मंडलीय कारागार की क्षमता 822 कैदियों की है। 25 से अधिक ऐसे बंदी हैं जो मामूली अपराध में पकड़े गए हैं। इनके अलावा महिला बैरक में 61 बंदी हैं। जबकि इसकी क्षमता 22 बंदियों की है। सुप्रीम कोर्ट से निर्देश मिलने के बाद एडीजी जेल ने जेल अधीक्षक से ऐसे अंडर ट्रायल बंदियों की संख्या मांगी है जो कुल सजा की आधे से अधिक का समय काट चुके है। जेल सूत्रों की माने तो अब तक 30 ऐसे बंदी चिह्नित भी किए जा चुके हैं जिन्हें जेल से अक्टूबर माह में आजादी मिल सकती है। जेल के अधिकारी राहत देने की शर्तों का भी अवलोकन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed