{"_id":"67-91872","slug":"Gorakhpur-91872-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोराबार में गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोराबार में गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur
Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खोराबार में अपहरण कर महिला से गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित और उसके पति के बयान एक दूसरे से अलग होने पर एसएसपी ने पूरे दिन मामले की जांच की। उन्होंने महिला से बातचीत करने के बाद दुराचार का मामला दर्ज करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।
रविवार की रात ननद के साथ शौच के लिए निकली महिला का अपहरण कर बाइक सवार पांच बदमाशों ने गैंगरेप किया था। घटना को लेकर पति-पत्नी का बयान एक दूसरे से अलग होने पर मंगलवार की सुबह एसएसपी पीड़ित के गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार के साथ ही गांव के लोगाें से उन्हाेंने घटना की जानकारी ली। इसके बाद जिला अस्पताल जाकर सीएमओ से मेडिकल रिपोर्ट पर चर्चा की। एसएसपी शाम को दोबारा घटना स्थल पर पहुंचे। यहां से लौटने के बाद उन्होंने महिला थाने पहुंच पीड़ित उसके ननद से एक साथ घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने एसएसपी को बताया कि बाइक से आए पांच बदमाशों ने दोनों का अपहरण किया था। मौका पाकर उसकी ननद बाइक से कूदकर भाग गई थी। एक किलोमीटर दूर ले जाकर बाइक सवार बदमाशों में से दो ने उसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने घटना में शामिल गांव के ही बदलू, राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए खोराबार पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गैंगरेप नहीं किया है वह घटनास्थल पर मौजूद थे। इस संबंध में एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि पीड़ित ने अपहरण कर दुराचार करने की बात बताई है। पति और पत्नी के बयान में अंतर होने के कारण मंगलवार को पूरे मामले की जांच हुई। छेड़खानी के दर्ज मुकदमे में दुराचार का मामला बढ़ेगा। फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
कॉल डिटेल भी जांच रही पुलिस
बाइक सवार पांच युवकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस घटना के समय आसपास के मोबाइल फोन के टॉवर की कॉल डिटेल निकलवा कर उसकी जांच पड़ताल कर रही है। पूछताछ में आरोपियों के मोबाइल पर बात करने की बात सामने आई है। पुलिस ने कुछ नंबरों को चिह्नित किया है।