फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डीएम के सामने दफ्तर में मारपीट

डीएम के सामने दफ्तर में मारपीट

Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। डीएम रवि कुमार एनजी के दफ्तर में उनके सामने ही एक युवक ने अधिवक्ता की पिटाई कर दी। डीएम ने आरोपी युवक, उसके पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कराकर कैंट थाने भेज दिया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हुमांयूपुर दक्षिणी में एक जमीन और मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद है। नर्सिंग होम संचालक राजाराम यादव और वीरेंद्र उर्फ दीपू विवादित जमीन पर अपना अपना हक जताते हैं। इस विवाद में कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। सोमवार को डीएम ने दोनों पक्ष को बुलाया था। वह दफ्तर में दोनों पक्ष की दलीलें सुन रहे थे। वीरेंद्र का पक्ष बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अधिवक्ता अभिमन्यु पांडेय रख रहे थे। आरोप है कि इस दौरान राजाराम यादव पर कुछ आपत्तिजनक आरोप लगने पर उनके बेटे अभिषेक डीएम के सामने ही कुर्सी से खड़े हो गए और अधिवक्ता अभिमन्यु पर हमला कर दिया। आरोप है कि राजाराम और उनके साथ आए तीन लोगों ने भी अधिवक्ता से हाथापाई की। घटना से हतप्रभ डीएम ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर हमला करने वाले पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करा लिया। एसपी (सिटी) ने कैंट पुलिस को बुलाकर सभी आरोपियों को थाने भेज दिया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद कश्यप की तहरीर पर राजाराम उनके बेटे डॉ. अभिषेक यादव, समधी सत्यनारायन यादव के खिलाफ सरकारी कार्यालय में हंगामा, मारपीट और सेवन सीएलए के तहत कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


रासुका नहीं लगा तो होंगे कड़े फैसले
डीएम दफ्तर में अधिवक्ता से मारपीट की घटना के बाद बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट, गोरखपुर की आपात बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि डीएम की कोर्ट में अधिवक्ता पर हमला कोर्ट की अवमानना है। अधिवक्ताओं ने राजाराम उनके बेटे अभिषेक और समधी सत्यनारायन पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने पर अधिवक्ताओं कड़े निर्णय के लिए बाध्य होने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण बिहारी दुबे और संचालन मंत्री भानु प्रताप पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed