{"_id":"67-90481","slug":"Gorakhpur-90481-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाफरा बाजार में स्ट्रीट लाइट और हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाफरा बाजार में स्ट्रीट लाइट और हैंडपंप खराब
Gorakhpur
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। आज से रमजान का महीना शुरू हो रहा है, लेकिन नगर निगम मुस्लिम आबादी वाले इलाकों की समस्याओं को दूर करने के प्रति गंभीर नहीं है। स्थिति यह है कि जाफरा बाजार वार्ड में न तो स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर की गई है और न ही पानी की।
जाफरा बाजार वार्ड में कुरैशिया मदरसा के पास स्थित मस्जिद तक पहुंचने वाले रास्ते की स्ट्रीट लाइट, दर्जी पट्टी, इस्लामचक भरवनिया चक, अधियारीबाग स्टेट बैंक के सामने की स्ट्रीट लाइट महीनों से खराब है। क्षेत्र की पार्षद रीता रावत ने बताया कि स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों से कहा गया, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। इससे यहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पार्षद प्रतिनिधि रवि रावत ने बताया कि नए ट्यूबवेल से वाटर सप्लाई में बालू और मिट्टी आने की वजह से जलकल विभाग ने कई जगहों पर मरम्मत के लिए पाइपलाइन काट दी है। जिससे तीन दिनों से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित है। वहीं दूसरी तरफ अधियारी बाग स्टेट बैंक के सामने, जाफरा बाजार सब्जी मंडी, इस्लामचक आदि इलाकों में इंडिया मार्क हैंडपंप खराब हैं। जलकल विभाग के सहायक अभियंता पीएन मिश्रा का कहना है कि मंगलवार तक सारे हैंडपंपों की मरम्मत करा दी जाएगी।