{"_id":"67-87459","slug":"Gorakhpur-87459-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज थम जाएगा प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज थम जाएगा प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Gorakhpur
Updated Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अंतिम चरण के तहत 12 मई को गोरखपुर सदर और बांसगांव लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए शनिवार की शाम से चुनाव प्रचार बंद हो जाएंगे। इसके बाद प्रत्याशी डोर टू डोर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर सकेंगे। अंतिम मौका होने की वजह से शनिवार को चुनावी हलचल बढ़ जाएगी। सभी प्रत्याशी और राजनीतिक दलों के नेताओं की ज्यादा से ज्यादा सभाएं करने की योजना है।
सदर के 1948 और बांसगांव के 1180 बूथों के लिए रविवार को यूनिवर्सिटी से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को सुबह छह बजे ही यूनिवर्सिटी में बुलाया गया है। पार्टी के दूसरे सदस्यों को खोजने और ईवीएम लेने के बाद ये पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। प्रशासन का कहना है कि 11 बजे के बाद रवानगी शुरू कर दी जाएगी ताकि रात होने के पहले ही सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच जाएं। एक साथ सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां निकलने से शहर में जाम न लग जाए, प्रशासन इसे लेकर भी सतर्क है। डीएम रवि कुमार एनजी का कहना है कि जाम की समस्या को लेकर ट्रैफिक समेत प्रशासन के अफसरों को भी सतर्क कर दिया गया है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दशा में जाम नहीं लगना चाहिए।
मतदान वाले दिन जिले के सभी सरकारी दफ्तरों, बैंक, ट्रेजरी, समेत सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शराब की दुकानें भी शनिवार की शाम से बंद कर दी जाएंगी। बार्डर समेत सभी चेक पोस्ट पर तैनात अफसरों को सक्रिय कर दिया गया है और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे जिलों से प्रचार करने आने वालों को भी 48 घंटे पहले जिला छोड़ देने के निर्देश दिए गए हैं।