फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चाकू से प्रहार कर महिला से दुराचार

चाकू से प्रहार कर महिला से दुराचार

Sun, 20 Apr 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 20 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा में महिला पर चाकू से प्रहार कर टेंपो चालक ने उसके साथ दुराचार किया। गेहूं की मड़ाई करने के बाद रात में वह घर लौटी थी। झंगहा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

झंगहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय महिला के पति दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। शुक्रवार की रात वह खेत में गेहूं की मड़ाई करा रही थीं। रात 12 बजे के करीब पीड़िता खेत से मड़ाई करवाने के बाद घर पहुंचीं। इसी दौरान पीछे से आरोपी भी पहुंच गया और दरवाजा बंद कर दिया। विरोध करने पर उसने चाकू से पीड़िता के हाथ पर कई वार किए। महिला का आरोप है कि आरोपी ने बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद वह फरार हो गया। पीड़ित के चिल्लाने पर पहुंचे गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गांव वालों की मदद से पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। झंगहा पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष झंगहा आरके सिंह ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी हुई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दुराचार की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed