फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पांच महीने से लापता किशोरी घर पहुंची

पांच महीने से लापता किशोरी घर पहुंची

Sun, 20 Apr 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 20 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पांच महीने पहले धर्मशाला टेंपो स्टैंड से अपहृत किशोरी को आरोपी शुक्रवार को भौवापार में छोड़कर फरार हो गए। परिजन किशोरी को लेकर एसएसपी के पास पहुंचे। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बेलीपार क्षेत्र के रहने वाले राधेश्याम की बेटी सरिता (पिता और बेटी का नाम काल्पनिक) पांच महीने पहले रिश्तेदार के यहां गुलरिहा गई थी। विश्वकर्मा पूजा के एक दिन पहले सरिता महमतपुर गांव से वापस लौट रही थी। गांव के ही दो युवक उससे धर्मशाला स्टैंड मिले और उसे घर पहुंचाने की बात कहकर टेंपो में बिठा लिया। गांव के करीब पहुंचने पर जब सरिता ने टेंपो रुकवाने को कहा तो आरोपियों ने टेंपो नहीं रोका। सरिता का आरोप था कि पांच महीने तक आरोपियों ने उसे गोरखपुर, इलाहाबाद समेत कई अलग-अलग जगहों पर रखा। इस दौरान आरोपी उसे नशीला पदार्थ सुंघा देते थे। जिससे वह हमेशा बेहोशी की हाल में पड़ी रहती थी। इस मामले में परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अगवा करने का केस दर्ज कराया था। आरोपी सोमवार को इलाहाबाद से उसे लेकर गोरखपुर आए थे। यहां वह शुक्रवार को किशोरी को भौवापार छोड़कर फरार हो गए। किशोरी ने घर पहुंचकर पिता को आपबीती सुनाई। बेटी के साथ एसएसपी के यहां पहुंचे पिता ने उन्हें पूरी घटना बताई। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed