{"_id":"67-84299","slug":"Gorakhpur-84299-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अष्टभुजा पर अब भी महराजगंज में मुकदमा कायम है’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अष्टभुजा पर अब भी महराजगंज में मुकदमा कायम है’
Gorakhpur
Updated Sun, 16 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रईस अहमद और सचिव दिलदार हुसैन ने गोरखपुर सदर के पार्टी प्रत्याशी पर गलतबयानी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पंचरुखिया कांड मामले में उच्च न्यायालय के निर्देश पर महराजगंज में अब भी मुकदमा दर्ज है।
प्रेस क्लब में शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अष्टभुजा तिवारी के शुक्रवार को प्रेस को दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। दोनों नेताओं ने पंचरुखिया कांड में कांग्रेस प्रत्याशी के शामिल होने का आरोप लगाया। यहां तक कहा कि अष्टभुजा तिवारी द्वारा चलाई गई गोली से अशफाक नामक व्यक्ति घायल हुआ जबकि उनके अन्य सहयोगियों द्वारा चलाई गई गोली से तलत अजीज (मौजूदा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव) के गनर एसपी यादव की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि उस कांड का मुकदमा महराजगंज प्रभारी निरीक्षक ने दर्ज कराया था। जहां तक सीबीसीआईडी जांच में अष्टभुजा को क्लीन चिट मिलने का मामला है तो वह गोरखपुर सदर के भाजपा सांसद के प्रभाव के चलते हुआ। लेकिन इसके खिलाफ तलत अजीज ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जिस पर न्यायालय के निर्देश पर महराजगंज में अब भी मुकदमा कायम है। दोनों नेताओं ने पार्टी हाईकमान को पत्र भेज कर अष्टभुजा की प्रत्याशिता रद्द करने और जिन्होंने उनका नाम प्रस्तावित किया है उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।