फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कॉस्मेटिक्स दुकानदार को बैंक में पीटा

कॉस्मेटिक्स दुकानदार को बैंक में पीटा

Thu, 13 Mar 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Thu, 13 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कॉस्मेटिक्स दुकानदार को बैंक में पीटने के बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हमलावरों ने दुकानदार पर फर्जी चेक देने का आरोप लगाया जबकि दुकानदार का कहना था कि चेक फर्जी नहीं बल्कि अग्रिम तिथि का था। मारपीट के बाद दुकानदार ने हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तुर्कमानपुर के शैलेंद्र की पांडेय हाता में कॉस्मेटिक्स की दुकान है। उनका पत्नी से मतभेद चल रहा है और कोर्ट में तलाक का मुकदमा भी चल रहा है। कोर्ट में समझौता प्रक्रिया के तहत शैलेंद्र को पत्नी को दो लाख रुपये देने थे। शैलेंद्र ने दो लाख की डीडी बनवाई थी लेकिन खाता न खुलने की वजह से वह कैश नहीं हो सका। इसके बाद शैलेंद्र ने 11 से 15 मार्च तक की तिथि के चालीस हजार रुपये के पांच चेक पत्नी पक्ष को दे दिए। पत्नी पक्ष के लोग चेक भुनाने अग्रसेन तिराहा स्थित एक प्राइवेट बैंक गए थे। उन्होंने पांचों चेक एक ही दिन भुनाने का प्रयास किया। बैंक अधिकारियों के मना करने पर उन लोगों ने शैलेंद्र को बुला लिया और फर्जी चेक देने का आरोप लगाकर पीट दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की पूछताछ में शैलेंद्र ने घटना की जानकारी दी। उसने कोतवाली थाने में मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसआई शेर बहादुर सिंह ने बताया कि दुकानदार को घर भेज दिया गया है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed